Uttarakhand

उत्तराखंड जमीन घोटाला : जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के बेटे समेत 7 पर केस

हल्द्वानी, 13 अक्टूबर 2025:

उत्तराखंड के हल्द्वानी में 13 साल पुराने सरकारी जमीन की खरीद-फरोख्त मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गौलापार देवला तल्ला, पजाया क्षेत्र से जुड़े इस जमीन घोटाले में काठगोदाम थाना पुलिस ने जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के बेटे हरेन्द्र कुंजवाल सहित सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश पर की गई।

बसंतपुर, किशनपुर गौलापार निवासी रविशंकर जोशी ने अगस्त 2025 में आईजी को शिकायत भेजी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपितों ने सरकारी भूमि से जुड़ी विवादित जमीन की जानकारी होते हुए भी उसकी खरीद की, जिससे राजकीय कोष को नुकसान हुआ।

इस मामले पर दीपा दरम्वाल ने कहा कि उन्होंने रजिस्ट्री के माध्यम से वैधानिक रूप से जमीन खरीदी है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वहीं, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी सफाई में कहा कि उनके बेटे ने सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन कर जमीन खरीदी और यदि कोई गड़बड़ी है तो कार्रवाई विक्रेता पर होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:

मामले की जांच कमिश्नर की अध्यक्षता वाली लैंड फ्रॉड जांच समिति को सौंपी गई थी। जांच में सभी आरोपियों की संलिप्तता पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें  पैतृक गांव पंचूर में सीएम सुबह बुजुर्गों से मिले, बच्चों पर लुटाया स्नेह, कहा...‘हम भी तेरे दादा लगते हैं’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button