SportsUttarakhand

पहली बार राष्ट्रीय खेलों में बीच कबड्डी, उत्तराखंड की धमाकेदार शुरुआत

देहरादून,10 फरवरी 2025:

38वें राष्ट्रीय खेलों में पहली बार बीच कबड्डी को शामिल किया गया है, और इस ऐतिहासिक आयोजन का शुभारंभ 9 फरवरी को उत्तराखंड के शिवपुरी, ऋषिकेश में गंगा तट पर हुआ। उत्तराखंड की पुरुष और महिला टीमों ने अपने उद्घाटन मैचों में जीत दर्ज कर शानदार शुरुआत की।

उत्तराखंड को मिली नई पहचान

उत्तराखंड बीच कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी को इस ऐतिहासिक पहल का श्रेय दिया जा रहा है। पुरुष टीम के कप्तान रविंद्र सिंह ने बताया कि वे पहले भी बीच कबड्डी खेल चुके हैं और कांस्य पदक जीत चुके हैं, लेकिन तब इसे राष्ट्रीय खेलों में मान्यता नहीं मिली थी। इस बार राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने से खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया है।
महिला टीम की कप्तान पूजा मेहरा ने भी इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि इससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें:

खिलाड़ियों में उत्साह
बीच कबड्डी को राष्ट्रीय खेलों में शामिल किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए महेश जोशी ने कहा, “बीच कबड्डी में उत्तराखंड का भविष्य उज्ज्वल है। प्रदेश सरकार इस ऐतिहासिक फैसले के लिए बधाई की पात्र है। हमारा लक्ष्य है कि उत्तराखंड की टीम यहां से मेडल जीतकर जाए।”
राष्ट्रीय खेलों में पहली बार शामिल होने के कारण खिलाड़ियों में जबरदस्त जोश और उमंग देखने को मिल रही है। उत्तराखंड की टीम अब अगले मुकाबलों के लिए तैयार है और अपने प्रदेश का परचम लहराने के लिए उत्सुक है।

ये भी पढ़ें  आगरा : चेकिंग के दौरान पुलिस से भिड़े बदमाश, 25 हजार का इनामी घायल, दूसरा फरार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button