Gujarat

गुजरात : पाटन में दर्दनाक हादसा, तालाब में गिरी लड़की को बचाने के प्रयास में कूदे चार लोगों की मौत।

पाटन, 10 फरवरी 2025

गुजरात के पाटन में रविवार देर रात एक तालाब में डूबने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार नाबालिग भी शामिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय परिवार के सदस्य बकरियां चराने गए थे और देर शाम घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। गांव के तालाब को पार करते समय एक लड़की फिसलकर तालाब में गिर गई। उसे बचाने के प्रयास में उसका भाई और मां तालाब में कूद गए, लेकिन तालाब की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए और तीनों डूब गए।

उन्हें बचाने का प्रयास करने वाले दो अन्य लोग भी डूब गये। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और देर रात तालाब से शवों को बरामद किया। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए चाणस्मा रेफरल अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें:

एक स्थानीय व्यक्ति ने प्रशासन को दुर्घटना की सूचना दी और अधिकारी अब घटना की जांच कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें  गुजरात : लड़की को सपने आया और मंदिर से चुरा लिया शिवलिंग, मामले में एक ही परिवार के 8 लोग गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link