Uttar Pradesh

पत्नी से झगड़ा, पति ने किया आत्मदाह, 500 मीटर तक जलता दौड़ा”

बरेली,13 जनवरी 2025

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें 40 वर्षीय सलीम ने पत्नी से हुए विवाद के बाद खुद को आग लगा ली। सलीम ने मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगाई और जलता हुआ घर से बाहर दौड़ पड़ा। करीब 500 मीटर तक जलते हुए दौड़ने के बाद वह जमीन पर गिर पड़ा, जहां पड़ोसियों ने उसे देखा और आग बुझाकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सलीम का अपनी पत्नी नजमीन से अक्सर शराब पीने को लेकर झगड़ा होता था। रविवार रात भी शराब पीने के बाद विवाद हुआ, जिसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। सलीम कबाड़ बीनने का काम करता था और वह अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  लखनऊ में बसपा MLA उमाशंकर सिंह के घर आयकर का छापा... सियासी गलियारों में हलचल तेज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link