Uttar Pradesh

बिना लाइसेंस कुत्ता पालना पड़ेगा भारी : लखनऊ में चलेगा जांच अभियान, 5000 तक है जुर्माना

लखनऊ, 3 जुलाई 2025:

लखनऊ शहर में बिना लाइसेंस कुत्ता पालने वालों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। ऐसा शौक उनकी जेब पर भारी पड़ सकती है क्योंकि नगर निगम सख्त रुख अपनाने जा रहा है। जल्द ही विशेष अभियान चलाकर पालतू कुत्तों के लाइसेंस की जांच की जाएगी।

जुर्माना न भरने पर जब्त हो सकता है कुत्ता

इस दौरान जिनके पास लाइसेंस नहीं पाया गया, उनसे 5000 रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा। वहीं, जिन लोगों ने लाइसेंस तो बनवाया है लेकिन उसका नवीनीकरण नहीं करवाया, उनसे प्रतिदिन 50 रुपये के हिसाब से विलंब शुल्क लिया जाएगा। इस अभियान के दौरान जुर्माना न भरने पर कुत्ते जब्त भी किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के अनुसार अप्रैल से जून के बीच केवल 1450 डॉग लाइसेंस ही जारी किए गए हैं। माना जा रहा है कि लखनऊ में 10-15 हजार लोग कुत्ते पाल रहे हैं।

Advertisement

ऑनलाइन भी बनवा सकते हैं लाइसेंस

नगर निगम की वेबसाइट lmc.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर लाइसेंस बनवाया जा सकता है। ऑफलाइन प्रक्रिया के तहत लाइसेंस पहले से ही बनाए जा रहे हैं। देसी नस्ल के कुत्ते का लाइसेंस 200 रुपये और विदेशी नस्ल के लिए 1000 रुपये निर्धारित है। हर कुत्ते के लिए अलग लाइसेंस लेना अनिवार्य है, जिसकी वैधता एक साल (अप्रैल से मार्च) तक होती है।

ये भी पढ़ें  भूपेंद्र चौधरी ने परखीं सेवा पखवाड़े की तैयारियां, कहा...भविष्य जानकर बौखला गई है कांग्रेस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link