Uttar Pradesh
मेरठ गन्ना समिति कार्यालय में हाई-वोल्टेज ड्रामा!…..पत्नी ने पति और प्रेमिका को पीटा

अनमोल शर्मा
मेरठ, 25 जून 2025:
गत दिवस मेरठ के दौराला गन्ना समिति कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने अपने पति और उसकी प्रेमिका को रंगे हाथों पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। यह घटना सिर्फ बहस तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें लात-घूंसे और थप्पड़ भी चले, जिससे कार्यालय अखाड़े में तब्दील हो गया।
पीड़िता का आरोप है कि पति, जो गन्ना समिति में क्लर्क है, का पिछले तीन साल से एक सहकर्मी के साथ अफेयर है। महिला ने बताया कि बच्चों की खातिर उसने अब तक सब कुछ सहन किया, लेकिन अब हद हो गई। इस दौरान पति ने भी अपनी पत्नी पर हमला किया, जिससे उसका एक दांत टूट गया। कार्यालय कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और पुलिस को सूचना दी। पीड़िता ने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।






