Uttar Pradesh

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में उद्घाटन से पहले फॉल्ट, दिल्ली चुनाव से पहले था चालू होने का अनुमान.

गाज़ियाबाद,13 जनवरी 2025

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले ही उसके एलिवेटेड सेक्शन में वेयरिंग में फॉल्ट का मामला सामने आया है। अक्षरधाम से यूपी गेट तक और यूपी गेट से बागपत तक के दो पैकेजों में 80 से अधिक वेयरिंग की रिपेयरिंग की जा रही है, जिसके कारण इसका उद्घाटन टल गया। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस परियोजना में करीब 5,000 से अधिक वेयरिंग लगी हैं, और कुछ में दिक्कतें आने के कारण एलिवेटेड सेक्शन एक तरफ झुक सकता था। इस समस्या का समय रहते पता चल गया और अब इसे ठीक किया जा रहा है।

इसके अलावा, 15 जनवरी को एक महत्वपूर्ण जमीन मुआवजा मामले में सुनवाई होनी है, जो फिलहाल कोर्ट में है और जिसकी वजह से एनएचएआई को सर्विस रोड का निर्माण नहीं हो सका है। एक्सप्रेसवे पर टोल सिस्टम के तहत, यात्री जितना अधिक यात्रा करेंगे, उतना अधिक टोल देना होगा। दिल्ली से बागपत तक का हिस्सा तैयार है, जबकि बाकी काम मार्च तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश : परिजन अस्पताल में छोड़ चले गये नवजात का शव, आवारा कुत्तों ने सिर नोंच, छत-विछत कर डाला।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link