Uttar Pradesh

गाली कांड के विरोध में बिहार बंद : एनडीए का प्रदेशभर में प्रदर्शन, सड़क-जाम और बाजार बंद

पटना, 4 सितंबर 2025:

बिहार के दरभंगा में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दिए जाने के मुद्दे पर बिहार की सियासत गरमा गई है। इसके विरोध में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने गुरुवार को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया, जिसका व्यापक असर देखा गया।

बिहार बंद के दौरान भाजपा, जेडीयू और सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जगह-जगह प्रदर्शन किया और लगा लगाया। राजधानी पटना के डाकबंगला चौक और आयकर गोलंबर पर सुबह से ही एनडीए कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए, जिससे दफ्तर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें:

बंद का असर पूरे बिहार में दिखाई दिया। सीवान में टेम्पो सेवाएं बंद रहीं। बाजार पूरी तरह ठप रहे। कटिहार में पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के नेतृत्व में बंद सफल कराया गया, जहां जाम से लंबी वाहन कतारें लगीं। औरंगाबाद, टंडवा, गोपालगंज, भागलपुर और लखीसराय में बाजार और परिवहन सेवा पर असर दिखा।

Advertisement

हाजीपुर में महिलाएं भी सड़क पर उतरीं। अररिया में बंद का मिला-जुला असर रहा जबकि पूर्णिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुकानों को बंद कराया। यह बंद पांच घंटे का था और एनडीए ने इसे कांग्रेस नेता के बयान के खिलाफ ‘जन आक्रोश’ करार दिया है।

ये भी पढ़ें  बारात निकलने से पहले दूल्हा फरार...दोनों पक्ष थाने पहुंचे फिर हुआ ये फैसला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link