Lucknow CityUttar Pradesh

UP में अफसरों की तरक्की : 29 पीसीएस अधिकारी बने IAS, अब पोस्टिंग का इंतजार

2010 से 2012 बैच के अधिकारियों को मिला बड़ा तोहफा, यूपीएससी की डीपीसी और केंद्र की अधिसूचना के बाद नियुक्ति विभाग ने जारी किए आदेश

लखनऊ, 1 जुलाई 2026:

यूपी के प्रशासनिक अमले में बड़ा बदलाव हुआ है। राज्य के 29 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) संवर्ग में पदोन्नत कर दिया गया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), नई दिल्ली में गत दिनों हुई विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक और केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की अधिसूचना के बाद नियुक्ति विभाग ने मंगलवार देर रात पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए। पदोन्नति पाने वाले अधिकारी वर्ष 2010 से 2012 बैच के हैं।

आईएएस संवर्ग में पदोन्नत होने वालों में अपर आयुक्त मीरजापुर मंडल डॉ. विश्राम, संयुक्त निदेशक युवा कल्याण अशोक कुमार कनौजिया, सचिव गोरखपुर विकास प्राधिकरण पुष्प राज सिंह, एडीएम मुजफ्फरनगर संजय कुमार सिंह, अपर आयुक्त विंध्याचल मंडल राज कुमार द्विवेदी, अपर आयुक्त लखनऊ मंडल राकेश कुमार पटेल, अपर आयुक्त कानपुर मंडल सुशीला, एडीएम कुशीनगर वैभव मिश्रा, लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव विवेक श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त सहारनपुर प्रदीप कुमार यादव, एडीएम अयोध्या योगानंद पांडेय, अपर आयुक्त मेरठ मंडल अमित कुमार और उप सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पूनम निगम शामिल हैं।
up-bureaucracy-29-pcs-officers-promoted-to-ias-cadre-order-issued (2)

इसके अलावा एडीएम रामपुर डॉ. नितिन मदान, परीक्षा नियंत्रक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग हर्ष देव पांडेय, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, एडीएम लखीमपुर खीरी नरेन्द्र बहादुर सिंह, एडीएम सहारनपुर संतोष बहादुर सिंह, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी एवं डीडीसी देवरिया विजय कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त मुरादाबाद अतुल कुमार, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह, सेंट्रल सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट लखनऊ की कमांडेंट प्रियंका सिंह, एडीएम कानपुर देहात अमित कुमार, अपर आयुक्त राज्य कर लखनऊ डॉ. सुनील कुमार वर्मा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की विशेष कार्याधिकारी गरिमा स्वरूप, एडीएम हापुड़ संदीप कुमार तथा एडीएम लखनऊ राकेश कुमार सिंह को भी आईएएस संवर्ग में पदोन्नति मिली है।

ये भी पढ़ें:

इस पदोन्नति के साथ प्रदेश को अनुभवी प्रशासनिक अधिकारियों का एक मजबूत आईएएस समूह मिला है। इससे शासन और जिला प्रशासन में निर्णय क्षमता तथा प्रशासनिक कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  फौजी वर्दी, दो नाम और फर्जी पहचान, अयोध्या स्टेशन पर पकड़ा गया नकली आर्मी अफसर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button