ProjectsUttar Pradesh

गंगा एक्सप्रेस वे: दो मई को हवाई पट्टी पर गरजेंगे लड़ाकू विमान, नवंबर से दौड़ेंगे वाहन

शाहजहांपुर, 28 अप्रैल 2025:

यूपी में पश्चिम के जिलों को प्रयागराज से जोड़ने के लिए बन रहे गंगा एक्सप्रेस वे पर यहां हवाई पट्टी का काम लगभग पूरा होने की कगार पर है। यहां विमानों की लैंडिंग व टेक ऑफ के लिये अंतरराष्ट्रीय स्तर की हवाई पट्टी तैयार हो रही है। सीएम ने दो मई को वायुसेना के विमानों के लैंडिंग शो के आयोजन का एलान कर दिया है। हालांकि छह माह बाद नवंबर में छह लेन के एक्सप्रेस वे को आवागमन के लिए भी सौंप दिया जाएगा।

छह नवंबर को गंगा एक्सप्रेस वे का होगा लोकार्पण

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हरदोई, हापुड़ व शाहजहांपुर तीन जिलों में गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य का जायजा लिया था। 594 किमी लम्बे इस एक्सप्रेस वे के निर्माण पर 36230 करोड़ की लागत आएगी। मेरठ से हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ एवं प्रयागराज तक बन रहे इस एक्सप्रेस वे को चार पैकेज में बनाया जा रहा है। इसके लोकार्पण के लिए छह नवंबर की तारीख तय कर दी गई है। छह लेन वाले इस एक्सप्रेस वे को भविष्य में आठ लेन का किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

शाहजहांपुर में 3.50 किमी लंबी हवाई पट्टी लगभग तैयार

Advertisement

एक्सप्रेस वे का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा शाहजहांपुर में जलालपुर क्षेत्र का होगा। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की हवाई पट्टी तैयार की जा रही है। इसका उपयोग इमरजेंसी में एरोप्लेन की लैंडिंग व टेक-ऑफ और एम्बुलेन्स सहित अन्य आकस्मिक सेवाओं के लिए भी किया जा सकता है। इस हवाई पट्टी की लंबाई 3.50 किमी होगी। पट्टी के दोनों तरफ काफी चौड़ी पटरी है। जिसके बाद करीब ढाई मीटर चौड़ाई की ड्रेन तथा बाद में दस-दस मीटर चौड़ी दोनों तरफ रोड बनाई गई है।

सीएम बोले…दो मई को हवाई पट्टी पर होगा वायुसेना के लड़ाकू विमानों का लैंडिंग शो

इमरजेंसी में होने वाली विमान लैंडिंग के दौरान वाहन दोनों तरफ बनाई गई इसी दस-दस मीटर चौड़ी सड़क से आ-जा सकेंगे। वाहन इस रोड को लांघकर पट्टी पर न चढ़ जाएं, इसके लिए ड्रेन बनी हुई है। सीएम रविवार को हवाई पट्टी पर पहुंचे और निर्माण कार्य कर रही कंपनी एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग के अफसरों के साथ बैठक की और श्रमिकों से भी मिले। हवाई पट्टी के कार्यों की पूरी जानकारी लेकर सीएम ने एलान किया कि दो मई को हवाई पट्टी पर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों का ऐतिहासिक लैंडिंग शो आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : सपा महिला सभा ने किया प्रदर्शन, SIR को बंद करने की मांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link