CricketSports

Los Angeles में खुला Knight Riders Cricket Ground, SRK ने क्रिकेट को दिया नया पता

दुनिया का पहला Global Cricket Brand बना नाइट राइडर्स ग्रुप, नए स्टेडियम में खेला गया पहला Major League Cricket मुकाबला, ICC मानकों के मुताबिक तैयार हुई आधुनिक सुविधाएं, आने वाले दिनों में कई T20 मैचों की होगी मेजबानी

न्यूज डेस्क, 3 जुलाई 2026:

क्रिकेट को दुनिया के नए बाजारों तक पहुंचाने की दिशा में नाइट राइडर्स ग्रुप ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ग्रुप ने अमेरिका के लॉस एंजेलिस में अपना पहला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम Knight Riders Cricket Ground शुरू कर दिया है। इसके साथ ही नाइट राइडर्स दुनिया का पहला ऐसा Global Cricket Brand बन गया है, जिसके पास अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है।

इस मैदान पर पहला Major League Cricket मुकाबला Los Angeles Knight Riders और Washington Freedom के बीच खेला गया। इसे सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि अमेरिका में क्रिकेट के विस्तार की नई शुरुआत माना जा रहा है। ग्रुप का कहना है कि उसका फोकस लंबे समय तक विश्वस्तरीय क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने पर है।
knight-riders-cricket-ground-los-angeles-srk-stadium-mlc-news (2)

ICC मानकों के मुताबिक तैयार किए गए इस स्टेडियम में खिलाड़ियों और दर्शकों, दोनों के लिए आधुनिक सुविधाएं बनाई गई हैं। मुख्य स्क्वायर पर आठ पिचें तैयार की गई हैं, जबकि पूरा प्लेइंग एरिया इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के अनुसार विकसित किया गया है। नाइट मैचों के लिए 120 फीट ऊंचे छह फ्लडलाइट टावर लगाए गए हैं। इस प्रोजेक्ट के निर्माण के दौरान 32 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा मिट्टी हटाई गई, जिसके बाद यह विश्वस्तरीय क्रिकेट वेन्यू तैयार हो सका।

नाइट राइडर्स ग्रुप के सह-मालिक शाहरुख खान ने इसे अपने सबसे खास सपनों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि जो सपना कभी कल्पना जैसा लगता था, वह अब हकीकत बन चुका है। उनके मुताबिक दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में शामिल क्रिकेट को लॉस एंजेलिस तक पहुंचाना पूरे नाइट राइडर्स परिवार के लिए गर्व की बात है।

शाहरुख खान ने कहा कि फेयरप्लेक्स और नाइट राइडर्स की साझेदारी सिर्फ एक स्टेडियम बनाने तक सीमित नहीं है। मकसद ऐसा स्पोर्ट्स हब तैयार करना है, जहां खेल, मनोरंजन, परिवार और स्थानीय समुदाय एक साथ जुड़ सकें। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में यही मैदान लॉस एंजेलिस में क्रिकेट का स्थायी घर बनेगा और नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा।

Knight Riders Sports के CEO वेंकी मैसूर ने कहा कि यह स्टेडियम ग्रुप की सोच और क्रिकेट के विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उनका कहना है कि कोशिश ऐसी जगह तैयार करने की थी, जहां खिलाड़ी खेलना पसंद करें, दर्शक बार-बार लौटकर आएं और स्थानीय लोग इसे अपना घरेलू मैदान मानें।

Knight Riders Cricket Ground में 5 जुलाई तक Major League Cricket के कई मुकाबले खेले जाएंगे। इससे पहली बार लॉस एंजेलिस को शीर्ष स्तर के T20 Cricket मैचों की मेजबानी का मौका मिला है। माना जा रहा है कि इससे अमेरिका में तेजी से बढ़ रही क्रिकेट की लोकप्रियता को और मजबूती मिलेगी।
3

नाइट राइडर्स ग्रुप के पास इस समय Kolkata Knight Riders, Trinbago Knight Riders, Abu Dhabi Knight Riders और Los Angeles Knight Riders जैसी चार प्रमुख फ्रेंचाइजी हैं। वहीं अलग-अलग T20 लीग में ग्रुप अब तक नौ खिताब जीत चुका है।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button