National

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का नया हमला : ‘सुरंगजीवी’ अब बच नहीं पाएंगे, सत्य देगा सजा

सपा मुखिया ने एक्स पर लंबी पोस्ट में साधा निशाना, कहा- महापाप का दोष दूसरों पर डालने की कोशिश, असली दोषियों को न अयोध्या माफ करेगी, न देश

लखनऊ, 4 जुलाई 2026:

रामनगरी अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर तीखा हमला बोला है। शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि आखिरकार सुरंगजीवियों को सामने आना ही पड़ा, क्योंकि अब अपयश का पानी उनकी सुरंग में गले तक भर चुका है।

अखिलेश ने सवाल उठाया कि हर मुद्दे पर आगे रहने वाले लोग इस गंभीर मामले में खुद सामने क्यों नहीं आए और सफाई देने के लिए दूसरों को आगे क्यों कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कहीं ऐसा तो नहीं कि महापाप का दोष और जनता के आक्रोश से बचने के लिए यह पूरी रणनीति बनाई गई हो।

सपा प्रमुख ने कहा कि जो लोग अब तक षड्यंत्र रचते रहे, वे अब आपस में ही एक-दूसरे की पोल खोल रहे हैं। उनके मुताबिक अंदरूनी खींचतान और बंटवारे की लड़ाई से पूरे मामले के राज सामने आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग सेंध लगाकर और बोरी भरकर सुरंग के रास्ते बहुत दूर निकल गए हैं उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि जहां सुरंग खत्म होगी, वहां सत्य उनका इंतजार कर रहा होगा।

ये भी पढ़ें:

अपने पोस्ट के अंत में अखिलेश यादव ने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी करने वालों को न अयोध्या माफ करेगी, न देश और न ही भगवान। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभु के खजाने को बेरहमी, बेदर्दी और बेशर्मी से लूटा गया है।अखिलेश के इस बयान के बाद राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सियासत और तेज होने के आसार हैं।

READ MORE

ये भी पढ़ें  'तिकड़म' वाले बयान पर घमासान : अखिलेश का भाजपा पर हमला, बोले- जनता 2027 में देगी जवाब

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button