National

मोदी का नया इंस्टा Video, हर घर ही नहीं, हर मन में तिरंगा बसाने का दिया संदेश

15 अगस्त से पहले देशवासियों से खास अपील, हर घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान, विकसित भारत के संकल्प को दोहराने की बात कही, Video सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा शेयर

नई दिल्ली, 11 अगस्त 2026:

स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक Instagram अकाउंट पर एक नया Video शेयर कर देशवासियों से हर घर पर तिरंगा फहराने की अपील की है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि 15 अगस्त सिर्फ जश्न का दिन नहीं, बल्कि आजादी के लिए बलिदान देने वाले सेनानियों को याद करने का भी अवसर है। उन्होंने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

हर मन तिरंगा का दिया संदेश

Video में प्रधानमंत्री ने कहा कि आइए 15 अगस्त को पूरे सम्मान और गर्व के साथ मनाएं। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने, विकसित भारत का संकल्प लेने, हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, हर मन तिरंगा के संदेश को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर परिवार अपने घर पर तिरंगा जरूर फहराए।

ये भी पढ़ें:

2022 में शुरू हुआ था अभियान

हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान हुई थी। इसके बाद से यह हर साल आयोजित होने वाला अभियान बन गया है। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि तिरंगा देश के गौरव का प्रतीक है और हर नागरिक को राष्ट्र के लिए बेहतर करने की प्रेरणा देता है।

सोशल मीडिया पर बड़ी पहुंच

प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सक्रिय वैश्विक नेताओं में शामिल हैं। Instagram पर उनके करीब 106 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि X पर 107 मिलियन से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। हाल के महीनों में उनके कई Video सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए हैं।

ये भी पढ़ें  अक्षय तृतीया पर विश्वनाथ धाम में बद्रीनारायण का श्रृंगार, रजत छत्र प्रतिष्ठापना से दमका दरबार

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button