Lucknow City

मलिहाबाद : गांव-गांव गूंजा भारत माता की जय का उद्घोष, तिरंगा लहराकर दिया हर घर फहराने का संदेश

हर घर तिरंगा अभियान के तहत क्षेत्र में दो स्थानों से निकली भव्य Tiranga Yatra, साथ-साथ चलीं विधायक जय देवी कौशल , महिलाओं, युवाओं, बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, नेकपाल यादव व राजेश लोधी ने किया नेतृत्व

प्रमोद कुमार

मलिहाबाद (लखनऊ), 14 अगस्त 2026:

स्वतंत्रता दिवस से पहले मलिहाबाद क्षेत्र में गुरुवार को दो जगह निकली तिरंगा यात्राओं ने देशभक्ति का माहौल बना दिया। सैकड़ों ग्रामीण तिरंगा लेकर शामिल हुए। यात्रा की शुरुआत हर घर तिरंगा अभियान के तहत विधायक जय देवी कौशल ने की। इस दौरान वंदे मातरम् व भारत माता की जय का उद्घोष गूंजता रहा।

महिलाओं, युवाओं, बच्चों की रही बड़ी भागीदारी

ये भी पढ़ें:

रहीमाबाद मंडल अध्यक्ष नेकपाल यादव के नेतृत्व में शुरू हुई यात्रा दरोगा चक्की, रहीमाबाद चौराहा, कस्बा रहीमाबाद होते हुए ग्राम सचिवालय बाकी नगर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे रास्ते महिलाएं, युवा, बच्चे तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारे लगाते रहे। देशभक्ति गीतों की धुन पर लोग उत्साह के साथ आगे बढ़ते नजर आए। इस यात्रा के साथ राजेश लोधी के नेतृत्व में भी एक दूसरी तिरंगा यात्रा निकाली गई। दोनों यात्राओं में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। लोगों ने तिरंगे के सम्मान के साथ शहीदों को याद किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान गांवों में राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला।
मलिहाबाद _ गांव-गांव गूंजा भारत माता की जय का उद्घोष, तिरंगा लहराकर दिया हर घर फहराने का (2)

विधायक ने दिया अभियान को आगे बढ़ाने का संदेश

यात्रा के दौरान जय देवी कौशल ने हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा अभियान की शुरुआत करते हुए लोगों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आजादी दिलाने वाले शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए। कार्यक्रम में जिला महामंत्री गौरव सिंह, धीरू मौर्य, प्रधान संघ अध्यक्ष अंजू सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, ग्रामीण, महिलाएं, युवा, बच्चे मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  गन्ना किसानों के लिए 'सुरक्षा कवच' मिशन, 6 दिन में लाखों परिवारों को बीमा-पेंशन से जोड़ने की तैयारी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button