Lucknow CityUttar Pradesh

UP के तीन CBI अफसरों को मिला राष्ट्रपति सम्मान, स्वतंत्रता दिवस पर बढ़ाया प्रदेश का मान

स्वतंत्रता दिवस पर CBI के 21 अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा पदक से नवाजा गया, इनमें लखनऊ के दो अफसर, गाजियाबाद की एक महिला अधिकारी शामिल, लंबे समय की सेवा को मिला सम्मान

लखनऊ, 14 अगस्त 2026:

स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के 21 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया। इस सूची में उत्तर प्रदेश से जुड़े तीन अधिकारियों ने खास जगह बनाई है। इनमें लखनऊ के दो अफसर और गाजियाबाद की एक अधिकारी शामिल हैं।

लखनऊ के दो अफसरों का नाम सूची में

सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में CBI एसीबी लखनऊ में तैनात उप विधि सलाहकार बृजेश सिंह और प्रधान आरक्षक गोविंद सिंह बिष्ट का नाम शामिल है। दोनों को विभाग में लंबे समय तक किए गए काम और बेहतर प्रदर्शन के लिए यह सम्मान दिया गया।

ये भी पढ़ें:

गाजियाबाद की अधिकारी को राष्ट्रपति पदक

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक पाने वालों में CBI अकादमी, गाजियाबाद में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक गिन्नी राणा को सम्मानित किया गया। यह पदक CBI का सबसे प्रतिष्ठित सेवा सम्मानों में माना जाता है।

बाकी राज्यों के अधिकारियों को भी मिला सम्मान

सम्मानित होने वाले अन्य अधिकारियों में शोभा दत्ता, मनोज बनर्जी, संजय कुमार सामल, रमेश चंद, मदन लाल धीमन, गिरीश जोशी, मनोज कुमार, ओम प्रकाश चंद्र, जहीर अख्तर अंसारी, आशीष आनंद, सरिता यादव, रोशन कुमार, दिलबर सिंह बिष्ठ, बलकार सिंह, कमलेश कुमार गुर्जर, पाल पांडियन आर, अजय कुमार सिंह और कल्याणदुर्गम समीउल्लाह शामिल हैं। इन अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न CBI इकाइयों में उनकी उत्कृष्ट सेवा, पेशेवर कार्यशैली और बेहतर प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति पदक या सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें  बेमौसम बारिश का कहर: खेत में डूबी खड़ी फसल, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button