CultureEntertainmentUttar Pradesh

ताज महोत्सव में डॉक्टर गुलाटी ने दर्शकों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

आगरा, 26 फरवरी 2025:

यूपी के आगरा में ताज महोत्सव के आयोजन में मंगलवार को, टीवी पर ‘द कपिल शर्मा शो’ से मशहूर हुए कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने आगरा के दर्शकों का दिल जीत लिया। देर रात तक उत्सुक दर्शकों ने उनके आने का बेसब्री से इंतजार किया। रात 11:00 बजे मंच पर प्रवेश करते ही, दर्शकों ने जोरदार उत्साह के साथ “गुत्थी” और “डॉक्टर गुलाटी” के नारे लगाकर उनका स्वागत किया।

मंच पर पहुंचते ही, ग्रोवर ने आगरा के लोगों का खासतौर पर स्वागत किया और कहा, “आगरा मोहब्बत की नगरी है। मुझे यहाँ के दर्शकों से अपार प्यार मिला है और मैं बार-बार आगरा आना चाहूँगा।” उनके इस स्वागत के बाद, उन्होंने अपने खास कॉमेडी शो की प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को रात 11:00 बजे तक मनोरंजन से बांधे रखा।

कार्यक्रम की शुरुआत में, अभिनेता अक्षय कुमार के डुप्लीकेट विकल्प मेहता ने अक्षय कुमार की अनूठी शैली में अपनी प्रस्तुति दी। हूं-ब-हू आवाज़ और स्टाइल के साथ मेहता ने दर्शकों का मनोरंजन करते हुए मंच पर छा गए।

ये भी पढ़ें:

यह कार्यक्रम ताज महोत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था, जिसने आगरा की रंगीन विरासत और मनोरंजन के प्रति लोगों के उत्साह को उजागर किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश : महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो की बस से जोरदार भिड़ंत, हादसे में 10 लोगों की मौत, 19 घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link