Uttar Pradesh

मुसलमानों को वक्फ संशोधन बिल से डरने की जरूरत नहीं, बोले… मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

बरेली, 2 अप्रैल 2025:

संसद में पेश होने वाले वक्फ संशोधन बिल का कांग्रेस, सपा समेत कई विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं। इस बीच ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा है कि इस बिल से मुसलमानों को डरने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि इससे उन्हें कोई खतरा नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह बिल बिना किसी अड़चन के संसद में पास हो जाएगा।

”वोटबैंक की राजनीति के चलते हो रहा विरोध”

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे महज वोटबैंक की राजनीति के कारण इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और कुछ सियासी संगठनों के लोग मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं और अफवाहें फैला रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

”भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा, मुसलमानों की होगी तरक्की”

Advertisement

उन्होंने कहा, “मैं मुसलमानों को यकीन दिलाना चाहता हूं कि इस बिल से न तो उनकी मस्जिदें छिनेंगी और न ही दरगाहें। कुछ भी खतरे में नहीं है, इसलिए अफवाहों पर ध्यान न दें।” मौलाना ने वक्फ संपत्तियों के सही उपयोग की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि हमारे बुजुर्गों ने जमीनें इसलिए दी थीं ताकि उनकी आमदनी से गरीब और कमजोर मुसलमानों की मदद की जा सके। लेकिन वक्फ बोर्डों में फैले भ्रष्टाचार के कारण यह मकसद पूरा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन बिल से इस भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और मुसलमानों की तरक्की सुनिश्चित होगी।

ये भी पढ़ें  "बच्चों को बोर्ड परीक्षा की टेंशन, 16 दिन से अंधेरे में है गांव, पूरा मामला जानें"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link