NationalUttar Pradesh

अयोध्या में दीपोत्सव का उल्लास : भव्य झांकियों संग आगाज… बनेंगे ये तीन नए विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या, 19 अक्टूबर 2025:

रामनगरी अयोध्या में नौवें दीपोत्सव का शुभारंभ रविवार सुबह झांकियों की रंगारंग शोभायात्रा से हुआ। यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने साकेत महाविद्यालय से झांकियों की शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान तमाम श्रद्धालु सड़कों और छतों पर झांकियों का नजारा देखने उमड़ पड़े। विभिन्न राज्यों से आए लोक कलाकारों ने पारंपरिक प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।

शोभायात्रा रामपथ पर लगभग चार किलोमीटर का सफर तय कर रामकथा पार्क पहुंचेगी, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भव्य स्वागत करेंगे। श्रीराम के राज्याभिषेक समारोह को ध्यान में रखते हुए रामकथा पार्क को राजदरबार की थीम पर सजाया गया है। 90 फीट चौड़े मंच पर शाम को राम दरबार सजेगा। मंच के नीचे साधु-संतों के साथ सीएम योगी विराजमान होंगे।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस बार अयोध्या तीन नए विश्व रिकॉर्ड बनाएगी। पहला रिकॉर्ड 26 लाख 11 हजार 101 दीपों को एक साथ जलाने का होगा। दूसरा रिकॉर्ड 2100 अर्चकों द्वारा सरयू जी की महाआरती के आयोजन से बनेगा, जबकि तीसरा रिकॉर्ड 1100 ड्रोन के शानदार करतबों से दर्ज होगा।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि दीपोत्सव भव्यता और समृद्धि का प्रतीक है। यह उत्सव भारत के ‘विश्व गुरु’ बनने के संकल्प को साकार करने का संदेश देता है। कार्यक्रम में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक रामचंद्र यादव, वेद प्रकाश गुप्त, चंद्रभानु पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  वाराणसी : सीएम योगी का यूपी कॉलेज में हुआ भव्य स्वागत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link