Uttarakhand

पांच साल सरकार का जश्न : यूनिवर्सिटी में Dhami ने काटा केक, लॉन्च की Skill योजना, सम्मानित हुए मेधावी

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में नए Academic Block और आधुनिक Auditorium का उद्घाटन, आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए मुफ्त Professional Courses शुरू, AI, Startup, Research पर सरकार का फोकस, युवाओं से बड़े सपने देखने की अपील

नैनीताल, 4 जुलाई 2026:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल जिले के भीमताल स्थित Graphic Era Hill University में नए Academic Block और आधुनिक Auditorium का उद्घाटन किया। इस दौरान आर्थिक रूप से कमजोर मगर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए ग्राफिक एरा कौशल ज्योति योजना की शुरुआत की गई। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं और कौशल छात्रवृत्ति योजना के तहत मुफ्त Certificate Course कर रहे विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राज्य का भविष्य सिर्फ सड़कों या बड़ी इमारतों से तय नहीं होता, बल्कि उसके स्कूल, विश्वविद्यालय और युवाओं के सपनों से बनता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वही युवा आगे बढ़ेगा जो लगातार सीखने की क्षमता रखे, नई सोच अपनाए और बदलती दुनिया के मुताबिक खुद को तैयार करे।

2

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले पांच वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और युवा सशक्तीकरण को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी है। सरकार आगे भी इसी सोच के साथ उत्तराखंड की तरक्की के लिए काम करती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्थान ने शिक्षा, Research, Innovation और Skill Development के क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है। भीमताल जैसे पर्वतीय इलाके में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना संतुलित विकास का अच्छा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि नया Academic Block और Auditorium छात्रों को बेहतर माहौल देने के साथ Research और Innovation को भी नई गति देगा।

धामी ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए मुफ्त Hotel Management और Engineering Diploma Courses शुरू किए जाने को सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का असली मकसद तभी पूरा होता है जब उसका फायदा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने यह भी बताया कि कुमाऊं मंडल में Graphic Era Medical College और Hospital की स्थापना की दिशा में भी काम चल रहा है, जिससे बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ रोजगार के नए मौके भी बनेंगे।

3

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत राज्य के विश्वविद्यालयों में Artificial Intelligence, Machine Learning, Data Science समेत नई तकनीकों से जुड़े आधुनिक पाठ्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है। देहरादून में Science City, हल्द्वानी में Astro Park और अल्मोड़ा में Science Center के जरिए वैज्ञानिक सोच को मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने युवाओं से सिर्फ डिग्री हासिल करने तक खुद को सीमित न रखने की अपील करते हुए कहा कि नेतृत्व क्षमता, Innovation और सामाजिक जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी है। सरकार चाहती है कि उत्तराखंड का युवा नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बने। इसी मकसद से Startup और Entrepreneurship को लगातार प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

4

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की मेहनत पर किसी नकल माफिया का असर न पड़े, इसके लिए उत्तराखंड में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया। इसका नतीजा है कि पिछले पांच वर्षों में 33 हजार से ज्यादा युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां मिली हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े लक्ष्य तय करने, मेहनत करने और असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान धामी सरकार के पांच वर्ष पूरे होने पर Graphic Era परिवार की ओर से केक भी काटा गया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक सरिता आर्या, विधायक प्रताप सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) डॉ अनिल कपूर डब्बू, ध्रुव रौतेला, शंकर कोरंगा, दिनेश आर्या, शांति मेहरा, हुकुम सिंह कुंवर, देवेन्द्र सिंह ढेला, ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे, Graphic Era Group के चेयरमैन प्रो कमल घनशाला, निदेशक अनिल कुमार नायर, ओबीसी आयोग के सदस्य डॉ जेड ए वारसी, प्रकाश आर्य समेत कई जनप्रतिनिधि, शिक्षक मौजूद रहे।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button