Uttar Pradesh

एडवोकेट अंजलि हत्याकांड : सुपारी किलर को नहीं मिले 20 लाख, शिकायत लेकर पहुंचा एसएसपी दफ्तर

मेरठ, 8 नवंबर 2024:

पश्चिम यूपी में मेरठ के एडवोकेट अंजलि गर्ग हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। यह हत्या सुपारी देकर कराई गई थी। सुपारी किलर को सौदे के तहत 20 लाख रुपये नहीं मिले तो वह वादाखिलाफी की शिकायत लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंच गया और अंजलि के ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत की।

मालूम हो कि थाना टीपीनगर क्षेत्र में 7 जुलाई 2023 को घर के बाहर अंजलि की हत्या कर दी गई थी। इस
हत्याकांड में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इस घटना का एक आरोपी शिकायत लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंच गया। उसने आरोप लगाया कि अंजलि की हत्या ससुरालियों ने कराई थी। उन्होंने हत्या के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी। उन्होंने जेल से बाहर आने के बाद 20 लाख देने का किया वादा था। उसने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर सुपारी के 20 लाख रुपये न मिलने की पुलिस से की शिकायत की।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  गाजीपुर : मुख्तार अंसारी गैंग पर शिकंजा, शूटर अंगद राय का 1.55 करोड़ का मकान कुर्क

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link