EntertainmentUttar Pradesh
कंगना रनौत होंगी हाजिर? …आगरा की कोर्ट में केस, सुनवाई आज

मयंक चावला
आगरा, 28 नवंबर 2024:
भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत आज यूपी के आगरा की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हो सकती हैं। उनके खिलाफ वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा की ओर से वाद दायर किया गया था। उस केस में आज सुनवाई है।
वरिष्ठ अधिवक्ता ने वाद में भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत पर किसानों और महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। पिछली सुनवाई पर कंगना रनौत को कोर्ट की तरफ से नोटिस दिए गए थे। इस मामले में कोर्ट ने 28 नवंबर तक जवाब देने की बात कही थी। कंगना रनौत आज कोर्ट में जवाब प्रस्तुत कर सकती हैं। कंगना के कोर्ट में हाजिर होने के कयास लगाए जा रहे हैं।






