Uttar Pradesh

वाराणसी : भक्त नहीं होंगे परेशान, बाबा के दर्शन हुए आसान

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 28 नवंबर 2024:

यूपी के वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में अब भक्तों को बाबा के दर्शन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उनकी सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन ने 11 एलइडी स्क्रीन लगवाई हैं। इससे भक्तों को हर एंगल से बाबा के दर्शन हो जाएंगे। इन स्क्रीन को मंदिर के विभिन्न स्थानों पर लगाया गया है। इससे भक्तों को बाबा के दर्शन के लिए परेशानी न हो।

काशी विश्वनाथ मंदिर में लगाईं एलइडी स्क्रीन

ये भी पढ़ें:

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन के अनुसार एलइडी स्क्रीन पर भक्तों को बाबा की लाइव आरती और दर्शन का अवसर मिलेगा। इसके अलावा स्क्रीन पर धार्मिक और सांस्कृतिक शिक्षा के कार्यक्रम भी प्रसारित किए जाएंगे।

मंदिर के अधिकारियों के मुताबिक एलइडी स्क्रीन लगाने का उद्देश्य भक्तों को बाबा के दर्शन की सुविधा प्रदान करना है। एसडीएम शंभू शरण सिंह ने बताया कि इन स्क्रीन पर भक्तों को बाबा की लाइव आरती और दर्शन का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें  लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर 2 किशोरियों की मौत, एक कक्षा नौ व दूसरी दसवीं की थी छात्रा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link