Uttar Pradesh
पुलिस जाति देख कर कभी कार्रवाई नही करती है: यूपी डीजीपी

लखनऊ, 10 सितंबर,2024
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने इन आरोपों का जोरदार तरीके से खंडन किया है कि पुलिस जाति देखकर एनकाउंटर करती है।
उन्होंने कहा कि अपराधियों पर कार्रवाई में पूरी निष्पक्षता बरती जाती है। जब गोली चलती हैं तब वह जाति नही देखती है, सिर्फ अपराधी देखती है।
डीजीपी ने कहा कि पुलिस जाति के आधार पर एनकाउंटर करती है,यह कहना अनुचित होगा क्योंक पुलिस हमेशा पूरी निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करती है।
ज्ञातव्य है कि गत पांच सितंबर को सुल्तानपुर ज़िले में हुई मुठभेड़ में मंगेश देसाई नामक अपराधी मारा गया था। इस पर सियासत तेज़ हो गई थी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस तरह के आरोप लगाए थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव को करारा जवाब देते हुए कहा था कि जब कोई अपराधी मारा जाता है तो सपा को बहुत तकलीफ होती है।






