Lucknow CityUttar Pradesh

जनता दर्शन: समस्या लेकर पहुंचे उद्यमी, अवैध कब्जे व पुलिस की आईं शिकायतें…सीएम ने दिया समाधान का भरोसा

फरियादियों से सीएम ने कहा बेफिक्र होकर घर जाइये, अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश, बच्चों को किताबें देकर पढ़ने और सोशल मीडिया कम इस्तेमाल करने की दी सलाह

लखनऊ, 9 मार्च 2026:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में प्रदेश के कई जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री खुद लोगों के बीच जाकर उनसे मिले, उनके प्रार्थना पत्र लिए और भरोसा दिलाया कि सरकार हर शिकायत का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से कहा कि निश्चिंत होकर घर जाएं, उनकी समस्याओं पर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता से जुड़े मामलों को गंभीरता से लें और तय समय के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याएं लंबित नहीं रहनी चाहिए। जनता दर्शन के दौरान दो उद्यमियों ने भी अपनी दिक्कतें मुख्यमंत्री के सामने रखीं। इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों, खासकर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन को मामले का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026-03-09 at 1.25.39 PM

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश के लिए बेहतर माहौल बनाया गया है और सिंगल विंडो सिस्टम समेत कई पारदर्शी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। ऐसे में उद्यमियों को किसी भी स्तर पर परेशानी नहीं होनी चाहिए। निवेश और उद्योग से जुड़े मामलों में देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

कासगंज से आए एक फरियादी ने पुलिस कार्रवाई में देरी की शिकायत रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित पुलिस अधीक्षक को मामले पर तुरंत ध्यान देकर तय समय में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं पारिवारिक विवाद से जुड़े एक मामले में अवैध कब्जे की शिकायत सामने आई। इस पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अवैध कब्जे के मामले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Image 2026-03-09 at 1.25.39 PM (1)

जनता दर्शन में कुछ बच्चे भी अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों से पढ़ाई के बारे में बात की और उन्हें चॉकलेट दी। उन्होंने बच्चों को सलाह दी कि किताबें पढ़ने की आदत डालें और सोशल मीडिया का इस्तेमाल जरूरत भर ही करें। ज्यादा समय मोबाइल या सोशल मीडिया पर बिताना ठीक नहीं है।

ये भी पढ़ें  भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने पार्टी नोटिस का दिया जवाब, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link