Lucknow City

किसान पथ पर फिर कोहराम : अंडरपास के पास टैंकर से टकराई बाइक, मां-बेटे की दर्दनाक मौत

लखनऊ के काकोरी इलाके में चकौली-बेहटा अंडरपास के पास हुआ हादसा, पेड़ों को पानी देने के लिए खड़ा था प्राइवेट कंपनी का टैंकर, उससे भिड़ी बाइक

पंकज

काकोरी (लखनऊ), 3 दिसंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के काकोरी इलाके में मंगलवार शाम किसान पथ पर हुए एक दर्दनाक हादसे ने क्षेत्रवासियों को झकझोर दिया। चकौली-बेहटा अंडरपास के पास हाईवे के डिवाइडर पर लगे पेड़ों को पानी देने के लिए खड़े एक प्राइवेट कंपनी के टैंकर से तेज रफ्तार बाइक जा टकराई। भीषण टक्कर में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई।

मोहान रोड स्थित लुखरिया खेड़ा निवासी 20 वर्षीय अभिषेक मंगलवार को अपनी मां राधा (45) के साथ बाराबंकी में रिश्तेदारी में एक अंतिम संस्कार से लौट रहा था। शाम को उनकी बाइक चकौली-बेहटा अंडरपास के पास बाइक अनियंत्रित होकर आगे खड़े टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राधा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल अभिषेक को राहगीरों ने अस्पताल भेजा।

ये भी पढ़ें:

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मौके पर मौजूद दूसरे चालक को रोककर पीट दिया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया। इंस्पेक्टर सतीश राठौर के अनुसार अभिषेक को एंबुलेंस से लोकबंधु अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है।

Advertisement

परिजनों ने बताया कि अभिषेक के पिता की मृत्यु 10 वर्ष पहले हो चुकी है। घर में बड़ी बहन अंशिका और छोटी बहनें आयुषी व सौर्य हैं। मां-बेटे की एक साथ मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

किसान पथ पर हादसों का सिलसिला जारी

स्थानीय लोग लगातार किसान पथ पर हो रहे हादसों के लिए अधूरे निर्माण, गहरे गड्ढों, टूटी सर्विस लाइन और लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। कई जगह हाईवे निर्माण की धीमी गति और कथित भ्रष्टाचार को लेकर नाराजगी भी जताई जा रही है। अधूरे कार्यों के चलते आए दिन भारी जाम लगता है, जिससे लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ती है। जाम और खराब सड़कों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

ये भी पढ़ें  भारत-जापान की नई पीढ़ी का अद्भुत संगम : CM योगी व गवर्नर नागासाकी की मौजूदगी में जब गूंजे राम भजन और जापानी गीत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link