Lucknow City

नेपाल में आपदा के बीच सरकार का रेस्क्यू मिशन, फंसे यूपीवासियों को निकालने SDRF-PAC रवाना

32 जवानों की SDRF प्लाटून और PAC के 22 जवान नेपाल भेजे गए, 4 रबर बोट के बाद एल्युमिनियम बोट भी रवाना, परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

लखनऊ, 27 अगस्त 2027:

पड़ोसी देश नेपाल में बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच फंसे यूपी के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए योगी सरकार ने राहत-बचाव अभियान तेज कर दिया है। सीएम योगी की निगरानी में प्रदेश सरकार ने नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में राहत एवं रेस्क्यू के लिए अतिरिक्त संसाधनों के साथ टीमें सक्रिय कर दी हैं। राहत आयुक्त कार्यालय के कंट्रोल रूम से नेपाल और सीमावर्ती जिलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

नेपाल में राहत-बचाव अभियान के लिए SDRF की एक प्लाटून के 32 जवान भेजे गए हैं। इसके साथ ही PAC की 26वीं बटालियन के 22 जवानों को भी नेपाल रवाना किया गया है। सरकार ने स्थिति की गंभीरता और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बल तथा संसाधन उपलब्ध कराने की तैयारी भी कर ली है।

nepal-flood-rescue-up-residents-sdrf-pac1

ये भी पढ़ें:

बाढ़ प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन को और प्रभावी बनाने के लिए चार रबर बोट पहले से मौके पर मौजूद हैं। वहीं, अतिरिक्त SDRF प्लाटून के साथ एल्युमिनियम बोट भी नेपाल भेजी जा रही है। सिंधुरिया क्षेत्र में राहत-बचाव अभियान की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Advertisement

सरकार का मुख्य फोकस नेपाल में फंसे यूपी के नागरिकों तक जल्द से जल्द पहुंचने, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर निकालने और जरूरतमंदों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने पर है। नेपाल की स्थिति और बाढ़ प्रभावित इलाकों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि हालात बिगड़ने पर तत्काल अतिरिक्त संसाधन लगाए जा सकें।

हेल्पलाइन नंबर 1070 पर कर सकते हैं संपर्क

नेपाल में फंसे यूपी के नागरिकों के परिजन किसी भी सूचना या सहायता के लिए राहत आयुक्त कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 1070 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें  अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए रिंका को सरकार देगी आर्थिक मदद

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link