Uttar Pradesh

लखनऊ : आईपीएस अधिकारी के खाली आवास में चोरी… कटोरी, गिलास व टोंटी तक ले उड़े चोर

लखनऊ, 26 सितंबर 2025 :

यूपी की राजधानी लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र स्थित आईपीएस अधिकारी यमुना प्रसाद के खाली आवास में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर घर का ग्रिल काटकर अंदर घुसे। 50 हजार नकद, चांदी के सिक्के, गिफ्ट आइटम और बाथरूम की फिटिंग तक उखाड़ ले गए। घर की देखरेख करने वाले उनके रिश्तेदार ने एफआईआर दर्ज करवाई है।

बताया गया कि विकास नगर के संजय विहार में असित सिद्धार्थ रहते हैं। उनके जीजा आईपीएस अधिकारी यमुना प्रसाद हैं। वर्तमान में यमुना प्रसाद डीसीपी नोएडा के पद पर तैनात हैं और परिवार सहित वहीं रहते हैं। विकास नगर स्थित उनके आवास की देखरेख रिश्तेदार असित ही कर रहे थे।
दो दिन पूर्व सिद्धार्थ घर पहुंचे तो बिजली गुल थी, अंधेरा फैला था। पोल से खराबी की आशंका पर उन्होंने बिजली विभाग को सूचना दी और अगले दिन विद्युत विभाग के कर्मचारी पहुंचे तो आवास खोला गया। अंदर दाखिल होते ही असित चौंक पड़े।

देखा तो पीछे के कमरों में लगी ग्रिल कटी पड़ी थीं। सारा सामान व अलमारी अस्त-व्यस्त थी। असित के मुताबिक चोर दीवार घड़ी, तीन हाथ वाली घड़ियां, गिफ्ट आइटम, करीब 50 हजार रुपये नकद, 10 चांदी के सिक्के, 20 नल की टोटियां और चांदी के गिलास कटोरी का सेट उठा ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें:

असित की तहरीर पर थाना विकास नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आईपीएस यमुना प्रसाद उस समय सुर्खियों में आये थे जब मुख्तार अंसारी द्वारा पंजाब में प्रयोग की जा रही एम्बुलेंस जनपद बाराबंकी में फर्जी कागजातों के आधार पर रजिस्टर्ड मिली थी। आईपीएस यमुना प्रसाद उस समय बाराबंकी एसपी रहे व अप्रैल 2021 में इस मामले में एआरटीओ पंकज कुमार द्वारा मुख्तार अंसारी पर एफआईआर दर्ज करवाई गई थी।

ये भी पढ़ें  विकास भी, पर्यावरण भी : योगी सरकार का संतुलित मॉडल, 35 करोड़ पौधरोपण के साथ हाईवे निर्माण

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button