Uttar Pradesh

संभल पुलिस में फेरबदल : चर्चित सीओ अनुज चौधरी चंदौसी स्थानांतरित, कई और तबादले

संभल, 3 अप्रैल 2025:

यूपी में संभल के चर्चित सीओ अनुज चौधरी को उनके मौजूदा पद से हटा दिया गया है। संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने तीन सर्किलों के क्षेत्राधिकारियों (सीओ) को बदल दिया है। इस फेरबदल में अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में आए सीओ अनुज चौधरी को संभल से हटाकर चंदौसी सर्किल में तैनात किया गया है।

प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी आलोक बने संभल सीओ

अनुज चौधरी की जगह प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी आलोक भाटी को संभल सर्किल का नया सीओ बनाया गया है। इसके अलावा बहजोई सर्किल के सीओ डॉ. प्रदीप कुमार सिंह को ट्रैफिक सीओ बनाया गया है, जबकि वर्तमान ट्रैफिक सीओ संतोष कुमार सिंह को लाइन भेजा गया है। उन्हें यूपी डायल 112 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, चंदौसी सर्किल के सीओ आलोक सिद्धू को बहजोई सर्किल की कमान सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

बयान पर विवाद : अनुज चौधरी की क्लीनचिट निरस्त, दोबारा होगी जांच

होली और जुमा के अवसर पर पीस कमेटी की बैठक में दिए गए विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आए सीओ अनुज चौधरी की पहले दी गई क्लीनचिट अब निरस्त कर दी गई है। संभल के एएसपी श्रीश्चंद्र द्वारा पहले की गई जांच में अनुज चौधरी को क्लीनचिट दी गई थी, जिसमें दो लोगों के बयान दर्ज किए गए थे। लेकिन शिकायतकर्ता की आपत्ति के बाद डीजीपी ने क्लीनचिट को निरस्त कर दिया है और मामले की पुनः जांच के आदेश दिए हैं। अब शिकायतकर्ता को तीन दिनों के भीतर साक्ष्य और कथन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें  राहुल गांधी नहीं हुए हाजिर… लखनऊ में कोर्ट ने लगाया 200 रुपये जुर्माना, 14 को फिर सुनवाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link