Uttar Pradesh

टपक रही थी हॉस्पिटल की छत…सपा मुखिया ने पूछा सवाल, अब होगी मरम्मत

अशरफ अंसारी

इटावा, 4 मई 2025:

यूपी के इटावा जिले में सैफई स्थित 500 बेड के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बारिश के दौरान छत टपक रही थी। नीचे रखा कीमती सामान भीग रहा था। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार की शाम इस नजारे का वीडियो शेयर करते हुए सरकार पर सवाल दागे थे। यहां हरकत में आये कुलपति डॉ पीके जैन ने जल्द मरम्मत कराने की बात कही है।

एक साल पूर्व हुआ था लोकार्पण, वार्ड चालू नहीं हुए

बता दें कि यहां सैफई में सीएम योगी आदित्यनाथ ने गत छह मार्च 2024 को सैफई स्थित 500 बेड क्षमता के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण किया था। इस हॉस्पिटल की छत से टपकते पानी का जो वीडियो शेयर किया गया है उसमें पानी वार्डो में पहुंचाने के लिए रखे फर्नीचर पर गिरता दिख रहा है। वार्ड चालू नहीं हो सके जिसकी वजह से सामान ओपीडी में ही रख दिया गया था।

Advertisement

सपा मुखिया ने कसा तंज तो कुलपति ने लिया संज्ञान

सपा मुखिया ने हॉस्पिटल के इसी हाल को लेकर अपने एक्स हैंडल से सरकार पर तंज कसते हुए कहा था ‘कह रहा भाजपाई भ्रष्टाचार की कहानी भाजपा के हर निर्माण से टपकता पानी’ भाजपाइयों से हाथ जोड़कर विनम्र आग्रह है कि कृपया करके अस्पताल, विद्यालय, मंदिर और संसद जैसी संवेदनशील और भावना प्रधान जगहों पर तो घोटाला न करें। सपा मुखिया के इस तंज की धमक यहां तक पहुंची तो आयुर्विज्ञान संस्थान के कुलपति डॉ पीके जैन ने टपकती छत की जल्द मरम्मत करने की बात कही है।

ये भी पढ़ें  गंगा एक्सप्रेस वे: निर्माण का हाल जानने कई जिलों में उड़नखटोले से उतरे सीएम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link