Uttar Pradesh

सड़क व खेत में बाघ की चहलकदमी… डरे ग्रामीण, वीडियो भी बनाया

लखीमपुर खीरी, 19 नवंबर 2024:

यूपी के लखीमपुर खीरी में एक बाघ की चहलकदमी से बड़े इलाके के लोग दहशत में हैं। बाघ कभी बांकेगंज कुकुरा मार्ग पर घूमता दिखाई देता है तो कभी खेतों से गुजरता। इसके चलते कई गांवों के लोग डरे हैं।

बाघ सोमवार को सुबह से दोपहर बाद तक बांकेगंज कुकुरा मार्ग पर कई बार घूमता दिखाई दिया। बाघ को सामने देख राहगीर ठिठक गए। ढाका निवासी राजकिशोर के मुताबिक वे सुबह अपने बच्चों को मोटरसाइकिल से बांकेगंज स्कूल छोड़ने के लिए जा रहे थे। धान मिल के पास पता चला कि रोड के किनारे पेड़ की आड़ में बाघ खड़ा है। इस जानकारी पर राहगीर डर गए। सूचना वन विभाग को दी गई।

ग्रामीणों ने बनाया बाघ का वीडियो

ये भी पढ़ें:

कुछ देर बाद बाघ खेत में चला गया। खेत में जाते समय किसी ग्रामीण ने उसका वीडियो भी बना लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाघ कई दिन से देखा जा रहा है। उसके डर के कारण क्षेत्र के स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या प्रभावित हो गई है। लोग खेतों में जाने से डर रहे हैं।

ये भी पढ़ें  UP : उन्नाव में 'आई लव मोहम्मद' जुलूस को रोकने गई पुलिस पर हमला, पथराव, 6 गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link