Uttar Pradesh

कन्नौज : फर्जी गेमिंग एप से करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, गोंडा का मास्टरमाइंड फरार

कन्नौज, 1 सितंबर 2025:

यूपी के कन्नौज जनपद की पुलिस ने फर्जी गेमिंग एप के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से एक अग्रिम जमानत के लिए वकील से मिलने आया था। उसे पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और कई कॉर्पोरेट बैंक खातों का सुराग हासिल किया है।

पुलिस के मुताबिक गोंडा जनपद का रहने वाला हाफिज अली इस गिरोह का मास्टरमाइंड है। वह फिलहाल फरार है। उसका भाई कायम अली कन्नौज में जमानत की तैयारी कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से बरामद सिम कार्ड से करोड़ों रुपये के लेनदेन की जानकारी मिली है।

गिरफ्तार आरोपियों में अलीगढ़ निवासी मनमोहित कुमार शामिल है। उसने अपनी पत्नी के नाम से बैंक खाता खोलकर ठगी की रकम का लेन-देन किया। देवरिया के सत्यम चौबे और कुशीनगर के आशीष प्रताप सिंह को भी पकड़ा गया है। सत्यम के नाम पांच कॉर्पोरेट अकाउंट मिले हैं। उनमें करीब 20 लाख रुपये जमा हैं। उसके जरिए अब तक सात करोड़ रुपये का लेन-देन सामने आया है। वहीं, आशीष प्रताप सिंह के दुबई कनेक्शन भी उजागर हुए हैं।

ये भी पढ़ें:

पुलिस की जांच में लखनऊ निवासी राघव और उसके सहयोगी ताज का नाम भी सामने आया है। ये दोनों गिरोह को विदेश से संचालित कर रहे हैं। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के लिए आठ टीमें गठित की गई हैं। विभिन्न राज्यों में दबिश दी जा रही है। जरूरत पड़ने पर इंटरपोल की मदद भी ली जाएगी। पुलिस को अब तक उत्तराखंड और जबलपुर में भी कई संदिग्ध कॉर्पोरेट अकाउंट मिले हैं। उनकी जांच की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  महाकुंभ में भीड़ और भगदड़ पर जिलों में अफसर अलर्ट, हाइवे पर रोके गए श्रद्धालुओं के वाहन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link