Uttar Pradesh

गोरखपुर से CM योगी सख्त संदेश : जनता की सुनवाई में ढिलाई नहीं, गलत रिपोर्ट लगाने पर होगी कार्रवाई

गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा दिया, बच्चों को दुलार किया

गोरखनाथ, 14 फरवरी 2026:

गोरखपुर पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। फरियादियों से सीधे संवाद करते हुए सीएम योगी ने भरोसा दिलाया कि हर प्रकरण का निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होगा। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी मामले में गलत रिपोर्ट लगाए जाने पर संबंधित कर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं होगी।

जनता दर्शन में करीब डेढ़ सौ लोग पहुंचे थे। कई शिकायतें ऐसी सामने आईं जिनमें गलत जांच रिपोर्ट लगाए जाने का आरोप था। इस पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। जानबूझकर मामले लंबित रखने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। जमीन कब्जाने से जुड़ी शिकायतों पर भी उन्होंने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा गया कि जहां कहीं भी पीड़ित को समाधान में बाधा आ रही हो तो उसकी वजह चिन्हित कर तत्काल निराकरण कराया जाए।

WhatsApp Image 2026-02-14 at 11.03.06 AM

ये भी पढ़ें:

इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया जल्द पूरी कर शासन को भेजी जाए जिससे मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से समय पर मदद मिल सके। जनता दर्शन के दौरान परिजनों के साथ आए बच्चों से सीएम योगी ने आत्मीयता से बात की। उन्हें चॉकलेट दी और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस पल ने माहौल मानवीय और संवेदनशील बना दिया।

जनता दर्शन से पहले मुख्यमंत्री ने मंदिर की गोशाला में गोसेवा की और गायों को गुड़-चना खिलाया। इसके बाद उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाया।

ये भी पढ़ें  वीडियो : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, कार में लगी आग में जिंदा जला दूल्हा, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button