Uttar Pradesh

आगरा : नगर निगम पर सपाइयों का प्रदर्शन, सांसद सुमन बोले… ये स्मार्ट सिटी नहीं, नरक सिटी है

मयंक चावला

आगरा, 17 जुलाई 2025:

यूपी के आगरा शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था और सफाई कर्मचारियों की भारी कमी को लेकर सपा सांसद रामजीलाल सुमन की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सांसद ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। प्रशासन इस पर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।

सपा सांसद ने बताया कि 23 दिसंबर 2024 को नगर निगम ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसके तहत प्रत्येक वार्ड में 10 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति का निर्णय लिया गया था। आगरा नगर निगम के कुल 100 वार्डों के अनुसार 1000 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति होनी थी, लेकिन सात महीने बीत जाने के बावजूद अब तक एक भी कर्मचारी की नियुक्ति नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें:

प्रदर्शन के दौरान नगर निगम पर तीखा हमला बोलते हुए सांसद सुमन ने कहा कि यह स्मार्ट सिटी नहीं, नरक सिटी बन चुका है। बेशुमार बजट के बावजूद शहर में हर ओर गंदगी, जलभराव और भरे हुए नाले दिखाई देते हैं। उन्होंने नगर निगम पर जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ने का आरोप लगाया।

सांसद ने चेतावनी दी कि यदि सफाई कर्मियों की भर्ती में और देरी हुई, तो समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। धरना प्रदर्शन के बाद सांसद रामजीलाल सुमन ने अपर नगर आयुक्त को सफाई व्यवस्था सुधारने और कर्मचारियों की शीघ्र नियुक्ति की मांग को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।

ये भी पढ़ें  'सीता हरण' होते ही आई एशिया कप में जीत की खबर...'राम-रावण' संग दर्शकों ने लहराया तिरंगा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link