Uttar Pradesh

गोरखपुर : मुठभेड़ में वांटेड क्रिमिनल गिरफ्तार, पैर में लगी गोली… पेट्रोल पंप पर मचाई थी सनसनी

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 15 दिसंबर 2024:

यूपी के गोरखपुर में एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने वांटेड क्रिमिनल को पकड़ा है। वह पैर में लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

यह मुठभेड़ गोरखनाथ क्षेत्र में हुई। पकड़े गए बदमाश की पहचान शाहपुर के सरफराज के रूप में की गई। पुलिस के मुताबिक दर्जन भर से अधिक मामलों के आरोपी सरफराज व उसके साथियों ने गत छह दिसंबर को रामगढ़ताल क्षेत्र में पेट्रोल भराने के विवाद में पेट्रोल पंप के पास फायरिंग करके सनसनी मचा दी थी।

ये भी पढ़ें:

इस घटना में पुलिस को सरफराज की तलाश थी। गोरखनाथ की तरफ लोकेशन मिलने पर रविवार को पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो बदमाश ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में सरफराज पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे मौके पर पुलिस ने दबोच लिया।

ये भी पढ़ें  कूलिंग पॉइंट' देंगे भीषण गर्मी में राहत... लखनऊ के 20 चौराहों पर कूलर संग ठंडे पानी का इंतजाम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link