Uttar Pradesh

IPL मैच के कारण लखनऊ में रूट डायवर्जन……जानें कौन-कौन से रास्ते रहेंगे प्रभावित!

लखनऊ,19 मई 2025:

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के तहत सोमवार को इकाना स्टेडियम में होने वाले मैच के चलते शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बदली जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने 12 मार्गों पर रूट डायवर्ट करने की घोषणा की है, जो दोपहर 3 बजे से मैच समाप्ति तक लागू रहेगा। वहीं, भारी वाहनों और बसों की नो-एंट्री रात 11 बजे के बजाय मैच समाप्त होने तक लागू रहेगी। दर्शकों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 जारी किया गया है।

कमता, शहीद पथ, रायबरेली रोड, सुल्तानपुर रोड और लालबत्ती चौराहा जैसे क्षेत्रों में डायवर्जन लागू रहेगा। खासतौर पर शहीद पथ पर दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक भारी ट्रैफिक दबाव रहने की संभावना है। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे शहीद पथ के बजाय वैकल्पिक मार्ग जैसे अर्जुनगंज और कैंट रोड का प्रयोग करें।

इकाना स्टेडियम की ओर जाने वाले बड़े वाहन और बसें अहिमामऊ चौराहे से होकर जाएंगी। ट्रैफिक पुलिस ने दर्शकों और नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए समय से पहले निकलने और वैकल्पिक रूट अपनाने का अनुरोध किया है, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  योगी ने प्रतापगढ़ को दिया 570 करोड़ का तोहफा, कहा...सूरज पर थूक रहा विपक्ष, जनता सिखाएगी सबक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link