Uttar Pradesh

बाजार जा रहे थे बाइक सवार दो युवक, अयोध्या हाईवे पर डंपर ने रौंदा, मौत

आदित्य मिश्र

अमेठी, 5 जुलाई 2025:

यूपी के अमेठी जिले में अयोध्या हाईवे पर रानीगंज बाजार जा रहे बाइक सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों युवक एक ही गांव के निवासी हैं। हादसे से परिवार सदमे में है।

ये भी पढ़ें:

सड़क हादसा जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में अयोध्या हाईवे पर मंगौली गांव के पास हुआ। कमरौली थाना क्षेत्र के मंगरौरा गांव निवासी साहिल और फैजान मोटरसाइकिल से रानीगंज बाजार की तरफ जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में साहिल और फैजान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Advertisement

घटना के बाद डंपर चालक गाड़ी लेकर मौके से अयोध्या की ओर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज हादसा करने वाले डंपर की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की सूचना पाकर परिवार सदमे में डूब गया। गांव में भी एक साथ दो मौतों से मातम पसर गया है।

ये भी पढ़ें  शटर काटने वाले गिरोह के तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े...दो को लगी गोली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link