Uttar Pradesh

फूड सेफ्टी टीम की हरकत…मिठाई खाई पैकिंग कराई फिर लगाया जुर्माना, व्यापारी नाराज

अनमोल शर्मा

मेरठ, 7 अगस्त 2025 :

यूपी के मेरठ जिले में बुढ़ाना गेट के निकट पेठे की दुकान पर फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने छापा मारा। प्रतिष्ठान के मालिक का आरोप है कि टीम ने मिठाई खाई और कई डिब्बे पैक कराए और जुर्माना भी लगा दिया। इस दौरान अभद्रता भी की गई। फिलहाल इस मामले में तमाम व्यापारियों ने सीसीटीवी फुटेज के साथ अफसरों से शिकायत की है।

रक्षाबंधन पर्व नजदीक होने के कारण फूड सेफ्टी विभाग खाद्य पदार्थों की चेकिंग कर रही है। इसी दौरान फूड इंस्पेक्टर अवधेश कुमार के साथ एक टीम बुढ़ाना गेट के पास हुकुम चंद पेठे की दुकान पहुंची। यहां टीम ने सैम्पल लिया। इसके बाद सभी ने मिठाई खाई और कई डिब्बे पैक कराए। प्रतिष्ठान के मालिक का आरोप है कि उससे 5000 की रिश्वत भी मांगी गई। जब मिठाई की कीमत मांगी गई तो अभद्रता करते हुए जुर्माना भी लगा दिया।

ये भी पढ़ें:

फिलहाल ये पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इधर इस घटना से नाराज प्रतिष्ठान के मालिक ने व्यापारी नेताओं के साथ मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान टीम की हरकत के बारे में बताया गया। पीड़ित व्यापारी का कहना है कि संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई तो एडीएम सिटी से शिकायत की जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  तेंदुआ: हमलों के बाद खौफ में ग्रामीण, रात भर जागकर दे रहे पहरा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link