Sitapur City

पति से अनबन, बेटी को लखनऊ में छोड़ा, होटल में रुकी महिला ने कैल्शियम कार्बाइड खाकर दी जान

सीतापुर आकर दो दिन तक होटल के कमरे में अकेली रही महिला, खीरी में रहने वाले परिजनों की तहरीर पर पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ना का केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी, फलों को पकाने में प्रयोग होता है कैल्शियम कार्बाइड

सीतापुर, 11 जुलाई 2026:

सीतापुर के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में मृत मिली हरदोई की महिला की मौत की गुत्थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सुलझ गई है। 47 वर्षीय अनुपमा पांडे की मौत कैल्शियम कार्बाइड खाने से हुई थी। इस मामले में खीरी निवासी परिवार ने मृतका के पति पर एफआईआर दर्ज करवाई है।

लखनऊ में बेटी को छोड़कर पहुंची थी सीतापुर

अनुपमा पांडे हरदोई के आवास विकास इलाके की रहने वाली थीं। पति अमित पांडे ग्राम पंचायत अधिकारी बताया गया हैं। दोनों के बीच पिछले करीब पांच साल से विवाद चल रहा था। परिवार के मुताबिक इसी अनबन की वजह से अनुपमा अपनी बेटी के साथ लखनऊ में रह रही थीं। वह बेटी को लखनऊ में छोड़ने के बाद सीतापुर पहुंचीं और बस स्टॉप के पास स्थित होटल में कमरा नंबर 201 बुक कराया।

ये भी पढ़ें:

दो दिन तक नहीं खुला कमरा, तब हुई जानकारी

होटल में ठहरने के बाद महिला कमरे से बाहर नहीं निकली। लगातार दो दिन तक कोई गतिविधि नहीं होने पर होटल कर्मचारियों को शक हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो महिला का शव कमरे के अंदर फर्श पर पड़ा मिला। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए।

पति के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

घटना के बाद मृतका के परिजनों ने पति पर प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। उनकी तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में परिवार के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

CCTV, होटल रजिस्टर और फॉरेंसिक रिपोर्ट से सच आया सामने

पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज, रजिस्टर में दर्ज एंट्री और फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि महिला ने कैल्शियम कार्बाइड खाने से हुई। इसका प्रयोग फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए किया जाता है। फिलहाल शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए उसे लखीमपुर खीरी ले जाया गया। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  सीतापुर को मिला नया सिंचाई भवन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- कुलाबों को मजबूत करने पर सरकार का फोकस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button