Sitapur City

फल मंडी पार्किंग के विवाद में खूनी झड़प…धारदार हथियार से हमला, तीन घायल, एक लखनऊ रेफर

गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया

सीतापुर, 23 फरवरी 2026:

कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित फल मंडी में पार्किंग को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद मंडी परिसर में अफरा तफरी मच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

मंडी में वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि शफीक, फहीम और नफीस ने मिलकर मुईन व मुजम्मिल और एक अन्य व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने लगातार कई वार किए, जिससे तीनों लोग लहूलुहान होकर गिर पड़े।

हमले में मुईन की हालत सबसे ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सभी को गहरे जख्म आए हैं।

ये भी पढ़ें:

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू में किए। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, जौहर ट्रस्ट से आयकर विभाग करेगा 550 करोड़ रुपये की वसूली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link