Uttarakhand

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: फरार चल रहा बीकेटीसी का निलंबित कर्मी गिरफ्तार

जांच में चढ़ावा मामले में गड़बड़ी के संकेत मिलने पर आरोपी प्रमोद नौटियाल के खिलाफ दर्ज किया गया था मुकदमा, पुलिस संभावित ठिकानों पर दे रही थी दबिश, सादी वर्दी में नेहरू कालोनी आवास पहुंची पुलिस, पूछताछ की बात कह अपने साथ ले गई

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 13 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने फरार चल रहे बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के निलंबित कर्मी प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया। चढ़ावे में कथित वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी। प्रारंभिक जांच में चढ़ावे की राशि में गड़बड़ी के संकेत मिलने पर प्रमोद नौटियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से वह फरार था।

पुलिस के अनुसार आरोपी प्रमोद नौटियाल की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। रविवार रात सादी वर्दी में पुलिस वाले नेहरू कालोनी आवास पहुंचे और पूछताछ की बात कहते हुए प्रमोद नौटियाल को अपने साथ ले गए। चमोली एसपी सुरजीत सिंह ने बताया कि देर रात प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले रविवार को पुलिस ने बीकेटीसी के कई कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए थे।

ये भी पढ़ें:

बताया जा रहा है कि दो जुलाई को चढ़ावे की गणना के समय प्रमोद नौटियाल समेत 12 से अधिक लोग गणना कक्ष में मौजूद थे। इनमें कुछ स्थानीय साधु-संत भी शामिल थे, जो चढ़ावे की गणना प्रक्रिया में भाग लेते रहे हैं। पुलिस अब इन सभी से पूछताछ कर रही है और उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर पूरे मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका भी खंगाली जाएगी। चढ़ावे से जुड़े दस्तावेजों, रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन की जांच की जा रही है।

बता दें कि प्रारम्भिक जांच में कथित हेराफेरी की पुष्टि होने के बाद बीकेटीसी के अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड में रोपवे मिशन पर टॉप गियर : 3 दिन में अटके काम निपटाने का अल्टीमेटम

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button