
सीतापुर, 14 जुलाई 2026:
सोशल Media पर अवैध असलहे के साथ Reel बनाकर पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद महोली पुलिस ने उसकी पहचान कर तलाश शुरू की और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी के पास से अवैध तमंचा और एक कारतूस भी बरामद हुआ है।
वायरल वीडियो से खुला मामला
मामला सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र के भुड़कुड़ी गांव का है। करीब 20 सेकेंड का एक वीडियो तेजी से सोशल Media पर वायरल हुआ। वीडियो में एक युवक हाथ में तमंचा लेकर उसकी सफाई करता नजर आ रहा था। स्थानीय लोगों ने वीडियो को भुड़कुड़ी गांव का बताया, जिसके बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की।

पहचान के बाद मारी दबिश, युवक गिरफ्तार
जांच के दौरान वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान 20 वर्षीय श्याम पांडेय के रूप में हुई। पुलिस ने उसकी तलाश कर हिरासत में लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिलने का दावा किया गया।
Arms Act में दर्ज हुआ केस, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) में केस दर्ज किया। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि बिना लाइसेंस हथियार रखना और उसका सार्वजनिक प्रदर्शन करना कानूनन अपराध है। सोशल Media पर हथियारों के साथ Reel या वीडियो बनाकर गलत संदेश फैलाने वालों पर लगातार नजर रख रही है। ऐसे मामलों में पहचान होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।






