Uttarakhand

मंत्री ने रुद्रपुर को सौंपी विकास योजनाएं, लोगों को एक मंच पर मिला कई योजनाओं का लाभ

प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने 5.52 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम में किया पौधरोपण, लगाए गए जनसेवा स्टॉल, शिविर में 257 शिकायतों का किया गया निस्तारण

राजकिशोर तिवारी

ऊधमसिंह नगर, 14 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर नगर निगम परिसर में मंगलवार को ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने 5.52 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं, जनसेवा स्टॉलों के माध्यम से कई योजनाओं का लाभ लोगों को दिया गया।

प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने लंबाखेड़ा में 2.43 करोड़ की लागत से गौसदन, 1.60 करोड़ रुपये के वेंडिंग जोन फेस-2 और 78.78 लाख रुपये की वर्षा जल संचयन परियोजना सहित घंटाघर व स्मृति पार्क जैसी कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया। मंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। कार्यक्रम में 30 जनसेवा स्टॉलों के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें:

शिविर में 258 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 257 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। पात्रों को पेंशन, दिव्यांगजन सहायता उपकरण, राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया। इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोरा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मंत्री रामपाल सिंह, भाजपा नेता भारत भूषण चुघ, तरुण दत्ता, धीरेन्द्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  अब सीवर में नहीं उतरेंगे सफाई कर्मचारी : मशीनों से होगी सफाई, मकवाना बोले- मैनहोल को 'मशीन होल' बनाया जाए

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link