Uttarakhand

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा: श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा, गुजरात संस्कृति की दिखी झलक

युवा एवं संस्कृति विभाग ने वेरावल स्टेशन पर किया पारंपरिक ढंग से स्वागत, विधायक राजकुमार पोरी ने 13 जुलाई को पौड़ी से रवाना की थी यात्रा, गढ़ कला सांस्कृतिक संस्थान के कलाकार भी शामिल

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 15 जुलाई 2026

उत्तराखंड से रवाना हुई सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा का बुधवार को गुजरात के वेरावल पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। श्रद्धालुओं के आगमन पर पूरे स्टेशन परिसर में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। गरबा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों और पुष्पवर्षा के बीच श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया। विधायक राजकुमार पोरी ने यह यात्रा 13 जुलाई को पौड़ी से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

गुजरात के युवा एवं संस्कृति विभाग ने वेरावल स्टेशन पर पारंपरिक ढंग से स्वागत किया। इस दौरान गुजरात की लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए कलाकारों ने पारंपरिक गरबा नृत्य, रंग-बिरंगी वेशभूषा और लोक संगीत के बीच पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया, जिससे वातावरण भक्तिमय व उल्लासपूर्ण बन गया। श्रद्धालुओं ने गुजरात सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल श्रद्धालुओं का नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, राष्ट्रीय एकता और धार्मिक आस्था का सम्मान है।
somnath-swabhimaan-parv-yatra-uttarakhand-pilgrims-gujarat-veraval-welcome (2)

ये भी पढ़ें:

स्वाभिमान पर्व यात्रा में पौड़ी के 42 श्रद्धालु शामिल हैं। गढ़ कला सांस्कृतिक संस्थान पौड़ी के 20 सदस्यीय सांस्कृतिक दल के कलाकार भी इस यात्रा में गए हुए हैं। यात्रा का उद्देश्य देश की सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्रीय गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। वेरावल पहुंचने के बाद श्रद्धालु विश्व प्रसिद्ध श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन-पूजन कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना करेंगे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  प्रभारी मंत्री के सामने भड़के विपक्ष का वॉकआउट, जिला योजना की बैठक बनी रणभूमि

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button