National

IRCTC : नई वेबसाइट Live, हटा CAPTCHA, Faster Ticket Booking के साथ नया अनुभव

नए बीटा पोर्टल में आसान इंटरफेस, कम स्टेप्स में टिकट बुकिंग, सभी क्लास की सीट उपलब्धता एक साथ दिखेगी, यात्रियों का फीडबैक लेकर जल्द आएगा फाइनल वर्जन

न्यूज डेस्क, 16 जुलाई 2026:

भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा संचालित करने वाली IRCTC ने अपनी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लाइव कर दिया है। नया पोर्टल पहले की तुलना में अधिक तेज, सरल और यूजर फ्रेंडली बनाया गया है। यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग प्रक्रिया को आसान करने के साथ वेबसाइट का डिजाइन भी पूरी तरह बदला गया है। फिलहाल यह बीटा वर्जन के रूप में उपलब्ध है और यूजर्स से फीडबैक मांगा जा रहा है, ताकि फाइनल वर्जन को और बेहतर बनाया जा सके।

रेल मंत्रालय के मुताबिक, नई वेबसाइट तैयार करने में छात्रों के सुझावों को भी शामिल किया गया। वेबसाइट के नए लुक और फीचर्स पर मिले सुझावों के आधार पर इसमें कई बदलाव किए गए हैं।

नए पोर्टल में क्या बदला?

नई IRCTC वेबसाइट में टिकट बुकिंग के दौरान अनावश्यक CAPTCHA, पॉप-अप और ध्यान भटकाने वाले ग्राफिक्स हटा दिए गए हैं। इससे वेबसाइट पहले से ज्यादा साफ और इस्तेमाल में आसान दिखाई देती है। यात्रियों को अब एक ही स्क्रीन पर सभी क्लास में सीटों की उपलब्धता देखने की सुविधा मिलेगी। इससे अलग-अलग क्लास चुनकर बार-बार सर्च करने की जरूरत कम होगी।
irctc-new-website-live-beta-portal-faster-ticket-booking-no-captcha (2)

बुकिंग प्रक्रिया में भी जरूरी स्टेप्स घटाए गए हैं, जिससे टिकट जल्दी बुक हो सकेगी। इसके अलावा, एक बार दर्ज की गई यात्री की जानकारी सुरक्षित रहेगी, जिससे अगली बार टिकट बुक करते समय दोबारा पूरी जानकारी भरने की आवश्यकता नहीं होगी।

रोजाना 14 लाख से ज्यादा टिकटों का दबाव

IRCTC की वेबसाइट पहली बार वर्ष 2002 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह रोजाना औसतन 14.5 लाख टिकटों की बुकिंग संभालती है। बढ़ती संख्या और बेहतर डिजिटल अनुभव को ध्यान में रखते हुए वेबसाइट का नया संस्करण तैयार किया गया है।

जल्द मिलेगा नया रिजर्वेशन इंजन

रेल मंत्रालय ने बताया कि वेबसाइट के साथ-साथ रेलवे का पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन भी अपग्रेड किया जा रहा है। यह वही सिस्टम है जिस पर IRCTC समेत कई ट्रेन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म काम करते हैं। अपग्रेड के दौरान भी मौजूदा सेवाएं चालू रखी गई हैं। नया रिजर्वेशन इंजन शुरू होने के बाद वेबसाइट की स्पीड, क्षमता और प्रदर्शन में और सुधार होने की उम्मीद है।

यात्रियों से मांगा गया फीडबैक

फिलहाल वेबसाइट बीटा चरण में है। IRCTC ने यात्रियों से नए पोर्टल का इस्तेमाल कर अपने सुझाव और फीडबैक देने की अपील की है। इन सुझावों के आधार पर अंतिम वर्जन में जरूरी बदलाव किए जाएंगे, ताकि टिकट बुकिंग का अनुभव और बेहतर बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें  भारत ने सिंधु का पानी देने से किया इंकार

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button