Lucknow City

Omaxe Residency में फर्जी Call Center मिला, रातभर चली कार्रवाई में 8 आरोपी गिरफ्तार

Crime Branch, Sushant Golf City पुलिस, SOG और Cyber Cell ने की संयुक्त कार्रवाई लैपटॉप और मोबाइल जब्त, Customer Support के नाम पर लोगों से बैंक डिटेल लेकर ठगी का आरोप, गिरोह के नेटवर्क की जांच जारी

लखनऊ, 17 जुलाई 2026:

लखनऊ के शहीद पथ स्थित Omaxe Residency में चल रहे एक Fake Call Center का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गुरुवार देर रात Crime Branch, सुशांत गोल्फ सिटी थाना, SOG, Cyber थाना और Cyber Cell की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर मौके से आठ लोगों को हिरासत में लिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यहां से Customer Support के नाम पर लोगों को फोन कर साइबर ठगी की जा रही थी।

पुलिस के मुताबिक कार्रवाई देर रात करीब एक बजे शुरू हुई और शुक्रवार सुबह तक जांच चलती रही। टीम ने मौके से मोबाइल फोन, लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। इनमें मौजूद डेटा की जांच की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

Customer Support के नाम पर करते थे Cyber Fraud

ये भी पढ़ें:

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कॉल सेंटर में आने वाली Transfer Calls के जरिए लोगों से संपर्क किया जाता था। खुद को कस्टमर सपोर्ट कर्मचारी बताकर जालसाज लोगों को झांसे में लेते थे। इसके बाद ओटीपी, बैंक खाते और अन्य जरूरी जानकारी हासिल कर उनके खातों से रकम निकाल ली जाती थी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह ने कितने लोगों को निशाना बनाया और ठगी की रकम कहां-कहां भेजी गई।

Advertisement

समिट बिल्डिंग वाले मामले से भी जुड़ रही जांच

अपर पुलिस उपायुक्त अपराध एवं साइबर अपराध किरन यादव ने बताया कि गिरफ्तार सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। जब्त किए गए मोबाइल और लैपटॉप का डिजिटल डेटा निकाला जा रहा है। जांच एजेंसियां इस मामले को पहले Summit Building Fake Call Center मामले से जोड़कर भी देख रही हैं ताकि दोनों मामलों के बीच किसी तरह के संबंध का पता लगाया जा सके।
lucknow-omaxe-residency-fake-call-center-busted-8-arrested-cyber-fraud (2)

दो-दो लोगों की टीम में करते थे काम

जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह ने काम के लिए अलग-अलग टीमें बना रखी थीं। हर टीम में दो सदस्य होते थे। इनमें एक को Opener और दूसरे को Closer की जिम्मेदारी दी जाती थी। दोनों की भूमिका क्या थी और ठगी की पूरी प्रक्रिया कैसे संचालित होती थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

विदेशों से भी आती थीं कॉल

पुलिस के अनुसार कॉल सेंटर में कुछ कॉल विदेशों से भी आती थीं। इसी वजह से अधिकांश गतिविधियां रात के समय संचालित होती थीं। इस पहलू की भी जांच की जा रही है कि गिरोह का नेटवर्क सिर्फ भारत तक सीमित था या इसके विदेशी कनेक्शन भी हैं। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों और बैंकिंग लेनदेन के आधार पर पूरे Cyber Fraud Network का खुलासा करने में जुटी है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में साइबर ठगों की 'कॉर्पोरेट फैक्ट्री' का भंडाफोड़ : अमेरिका-कनाडा तक फैला अरबों की ठगी का नेटवर्क, 119 हिरासत में

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link