Uttarakhand

उत्तराखंडः खाई में गिरा डंपर,फाटा-बड़ासू मार्ग पर हादसा, दो लोगों की मौत

आपातकालीन परिचालन केंद्र को मिली दुर्घटना की सूचना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमों ने शुरू किया राहत व बचाव अभियान, दोनों शव बरामद

योगेंद्र मलिक

रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के फाटा-बड़ासू मार्ग पर एक डंपर के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंचीं एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत और बचाव अभियान शुरू किया। टीमों ने दोनों शवों को बरामद कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को गुरुवार रात सूचना मिली कि एक डंपर फाटा-बड़ासू मार्ग पर तरसाली के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसके बाद केंद्र ने तत्काल एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और 108 एंबुलेंस को घटनास्थल के लिए रवाना किया।

ये भी पढ़ें:

घटनास्थल पर पहुंचीं संयुक्त रेस्क्यू टीमों ने राहत और बचाव अभियान चलाया। रेस्क्यू दल की जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त डंपर में दो लोग सवार थे। अभियान के दौरान टीमों ने दोनों शव बरामद कर लिए हैं। मृतकों की पहचान संजय राणा (45 वर्ष) और मोहन के रूप में हुई है। जिला प्रशासन ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड की ग्रामीण प्रतिभाओं का बड़ा मंच बनी मुख्यमंत्री चैंपियनशिप, देहरादून ने जीती पहली ट्रॉफी

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button