Lucknow CityUttar Pradesh

IPS Transfer: लखनऊ कमिश्नरेट समेत तीन जिलों में बड़ा फेरबदल, पांच अफसरों के तबादले

पांच आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली, रामपुर और ललितपुर में नए एसपी तैनात, लखनऊ कमिश्नरेट में भी डीसीपी बदले गए, सभी अधिकारियों को जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश

लखनऊ, 17 जुलाई 2026:

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस बदलाव के तहत रामपुर, ललितपुर और लखनऊ कमिश्नरेट में नई तैनातियां की गई हैं। सरकार ने सभी अधिकारियों को जल्द नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए हैं।

रामपुर और ललितपुर को मिले नए पुलिस कप्तान

जारी तबादला आदेश के मुताबिक एसपीएस-2015 बैच के आईपीएस अनिल कुमार सिंह को सुरक्षा मुख्यालय, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद से हटाकर रामपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं रामपुर के एसपी रहे सोमेंद्र मीणा को नई जिम्मेदारी देते हुए क्षेत्रीय अभिसूचना (Regional Intelligence) आगरा का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। ललितपुर में भी पुलिस कप्तान बदला गया है। एसपीएस-2018 बैच के संजीव कुमार बाजपेयी को 43वीं वाहिनी पीएसी, एटा के सेनानायक पद से हटाकर ललितपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

ये भी पढ़ें:

लखनऊ कमिश्नरेट में भी बदलाव

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में भी अहम बदलाव किया गया है। ललितपुर के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक को स्थानांतरित कर पुलिस उपायुक्त (DCP), लखनऊ कमिश्नरेट बनाया गया है। उधर, गोपाल कृष्ण चौधरी को लखनऊ कमिश्नरेट में डीसीपी पद से हटाकर 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ का सेनानायक नियुक्त किया गया है। सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को और मजबूत बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। नई तैनाती पाने वाले सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपना कार्यभार संभालने के निर्देश जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें  अयोध्या : जल्द मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की सौगात, लोग देख सकेंगे आईपीएल जैसे मुकाबले

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button