PoliticsUttar Pradesh

बच्ची की हत्या के खुलासे से संतुष्ट नहीं… वाल्मीकि समाज ने किया प्रदर्शन

मयंक चावला

आगरा, 11 नवंबर 2024:

यूपी के आगरा में पिछले दिनों एक मासूम की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने एक किशोर को पकड़ कर घटना के खुलासे का दावा किया जिससे वाल्मीकि समाज संतुष्ट नही है। समाज के लोगों ने सोमवार को पैदल मार्च निकालकर पुलिस कमिश्नरेट में प्रदर्शन किया।

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में दीपावली के दिन 8 वर्षीय बच्ची की हत्या कर दी गई थी। बच्ची का शव दो दिन बाद नहर किनारे बोरी में बंद मिला था। पुलिस ने इस मामले में गांव के एक किशोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक किशोर ने हत्या के पीछे बच्ची द्वारा ब्लैकमेल किया जाना बताया था। पुलिस के इस खुलासे से वाल्मीकि समाज के लोग संतुष्ट नहीं हैं। सोमवार को बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के युवा वाल्मीकि महापंचायत के अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी को फांसी देने की मांग की।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने इल्तिजा मुफ्ती पर साधा निशाना कहा, "कुछ लोगों को हिंदुत्व का डर हो गया है"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link