Uttar Pradesh

बर्थ डे पार्टी मना रहे थे हाईस्कूल के छात्र फिर चल गए चाकू…जानें क्या हुआ

आदित्य मिश्र

अमेठी, 2 फ़रवरी 2025:

यूपी के अमेठी जिले के गौरीगंज इलाके में किशोर छात्र अपने दोस्त के बर्थ डे पार्टी में जमा थे। जश्न मनाया जा रहा था अचानक किसी विवाद में एक छात्र ने चाकू उठाया और दूसरे छात्र पर कई वार कर दिए। पार्टी में अफरातफरी मच गई। हमलावर हाईस्कूल का छात्र मौके से फरार हो गया।

दोनों के बीच हुई थी बस जरा सी कहासुनी

गौरीगंज थाना क्षेत्र के पासिन पुरवा वार्ड नं एक में रहने वाले उमेश के बेटे आर्यन का शनिवार को जन्मदिन था। रात में उसके घर में पार्टी रखी गई थी। इसी पार्टी में वार्ड नं 22 का रहने वाला जियालाल का बेटा हिमांशु गुप्ता 15 वर्ष और वार्ड नं 10 निवासी ओमप्रकाश का पुत्र व हाईस्कूल का छात्र सागर विश्वकर्मा भी मौजूद था। सभी जश्न में मशगूल थे इसी दौरान सागर व हिमांशु के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई

Advertisement

पार्टी में मची अफरातफरी, छात्र अस्पताल में भर्ती

बाकी दोस्त कुछ समझ पाते इससे पहले ही सागर ने हिमांशु पर चाकू से वार करने शुरू कर दिये। हिमाशु के सिर,पेट और हाथ मे गंभीर चोटें आई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी छात्र सागर मौके से फरार हो गया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  बिहार : आगामी 2025 विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार करेंगे NDA का नेतृत्व - बिहार बीजेपी अध्यक्ष

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link