Uttar Pradesh

“ग्रेटर नोएडा टोल प्लाजा पर ₹35 टैक्स को लेकर मारपीट, 3 थार सवार गिरफ्तार”

ग्रेटर नोएडा,11 नवंबर 2024

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में रैंप टोल प्लाजा पर ₹35 टोल टैक्स मांगने पर टोलकर्मियों की पिटाई करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों को शनिवार को गलगोटिया अंडरपास से गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका था। थार गाड़ी भी बरामद हो चुकी है, और बाकी दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक नागर, अंशुल चंदिला और अनुज के रूप में हुई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए मारपीट के वीडियो के बाद पुलिस ने तुरंत थार गाड़ी जब्त कर ली, जबकि सभी आरोपी फरार थे। यह घटना गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे यमुना एक्सप्रेसवे के गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास टोल प्लाजा पर हुई, जहां टोलकर्मी ने ₹35 टैक्स की मांग की थी। इसके बाद थार सवार आरोपियों ने बूम बैरियर को टक्कर मारी और विरोध करने पर दो टोलकर्मियों सौरभ और विष्णु को डंडे और लात-घुसो से पीटा। अन्य कर्मचारी बचाव करने आए, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी मारपीट की। अंत में दोनों घायल कर्मचारी टोल बूथ में घुसकर बच गए, जबकि आरोपियों ने वहां रखी कुर्सी तोड़ दी।

इस मामले में कंट्रोल रूम अधिकारी बनवारी सिंह की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  नवरात्रि से पहले विंध्याचल पहुंचे योगी...कॉरिडोर देखा, दर्शन-पूजन कर परखीं तैयारियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link